सोनी राजदान ने सालों बाद सुनाई आपबीती, कहा- शूटिंग सेट पर हुई थी रेप की कोशिश
आलिया भट्ट की मां और एक्ट्रेस सोनी राजदान ने भी अब अपने साथ हुए सेक्सुअल हैरसमेंट की घटना पर बात की है। सोनी ने कैंपेन में अपने हैरेसमेंट को लेकर लंबे वक्त के बाद चुप्पी तोड़ी है। हालांकि उन्होंने उस व्यक्ति का नाम नहीं बताया। सोनी ने कहा कि किसी ने उनका रेप करने की कोशिश की थी। सोनी ने ये खुलासा न्यूज वेबसाइट 'द क्विंट' को दिए एक इंटरव्यू में किया है। सोनी राजदान की आपबीती किस्मत से बच गई थी सोनी ने बताया कि वे भाग्यशाली हैं कि उन्हें काम मांगने के लिए सेक्सुअल है रसमेंट का सामना नहीं करना पड़ा । इस बातचीत में सोनी ने एक फिल्म शूट की बात करते हुए दावा किया कि किसी ने उनका रेप करने की कोशिश की थी। सोनी ने आगे बताया कि किस्मत से वह कामया ब नहीं हुआ। इसलिए नहीं की कभी शिकायत सोनी ने इसकी कभी शिकायत नहीं की क्योंकि वे नहीं चाहती थीं कि उस व्यक्ति का परिवार यह जाने और पीड़ा से गुजरे। उन्हें लगा कि अगर मुंह खोला तो वह इंसा न बहुत मुश्किल में आ जाएगा क्योंकि उसकी पत्नी और छोटे बच्चे भी थे। आज के हालात दूसरे हैं सोनी ने ये भी बताया कि वे ऐसे रहीं जैसे कि कुछ हुआ ही...