सोनी राजदान ने सालों बाद सुनाई आपबीती, कहा- शूटिंग सेट पर हुई थी रेप की कोशिश

आलिया भट्ट की मां और एक्ट्रेस सोनी राजदान ने भी अब अपने साथ हुए सेक्सुअल हैरसमेंट की घटना पर बात की है। सोनी ने कैंपेन में अपने हैरेसमेंट को लेकर लंबे वक्त के बाद चुप्पी तोड़ी है। हालांकि उन्होंने उस व्यक्ति का नाम नहीं बताया। सोनी ने कहा कि किसी ने उनका रेप करने की कोशिश की थी। सोनी ने ये खुलासा न्यूज वेबसाइट 'द क्विंट' को दिए एक इंटरव्यू में किया है।

सोनी राजदान की आपबीती
किस्मत से बच गई थी
सोनी ने बताया कि वे भाग्यशाली हैं कि उन्हें काम मांगने के लिए सेक्सुअल हैरसमेंट का सामना नहीं करना पड़ा। इस बातचीत में सोनी ने एक फिल्म शूट की बात करते हुए दावा किया कि किसी ने उनका रेप करने की कोशिश की थी। सोनी ने आगे बताया कि किस्मत से वह कामयाब नहीं हुआ।

इसलिए नहीं की कभी शिकायत
सोनी ने इसकी कभी शिकायत नहीं की क्योंकि वे नहीं चाहती थीं कि उस व्यक्ति का परिवार यह जाने और पीड़ा से गुजरे। उन्हें लगा कि अगर मुंह खोला तो वह इंसान बहुत मुश्किल में आ जाएगा क्योंकि उसकी पत्नी और छोटे बच्चे भी थे।

आज के हालात दूसरे हैं
सोनी ने ये भी बताया कि वे ऐसे रहीं जैसे कि कुछ हुआ ही नहीं और उन्होंने इस स्थिति को संभालने की कोशिश की। ये चुप्पी शर्म की वजह से नहीं बल्कि इसलिए थी क्योंकि उन्हें लगा कि वे उसके परिवार को दुख पहुंचाएंगी जिससे उनकी जान-पहचान थी। अगर ऐसा ही आज हुआ होता तो उन्होंने ऐसा न किया होता। वे बताती हैं- मैं इतनी उदारता न दिखाती, शायद मैं इस बारे में शिकायत कर देती।

आलोकनाथ को मांगनी चाहिए माफी
सोनी ने एक्टर आलोक नाथ लेकर कहा-आलोक नाथ के बारे में सबको पता है। वे शराब पीने के बाद कुछ और ही बन जाते हैं। उन्होंने मेरे साथ कभी कुछ किया तो नहीं लेकिन उनकी निगाहें काफी कुछ कह देती हैं। जब मैंने विनता नंदा की पोस्ट पढ़ी तो मैं हैरान रह गई। आलोक को अपने ऊपर लगे आरोपों को स्वीकार करते हुए विनता से माफी मांग लेनी चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

习近平主持召开中央财经委员会第六次会议

三大运营商去年收入增长乏力 日均赚钱降至3.79亿