Posts

Showing posts from December, 2018

इंटेलिजेंस की रिपोर्ट, पुलिस की लापरवाही बनी बुलंदशहर कांड की वजह

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में 3 दिसंबर को गोकशी के शक में हुई हिंसा की इंटेलिजेंस रिपोर्ट सामने आ गई है. इस मामले में एडीजी इंटेलिजेंस एसपी शिरोडकर ने अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंप दी है . रिपोर्ट में पुलिस की लापरवाही की बात सामने आई है. इस रिपोर्ट में विस्तार से हिंसा के घटनाक्रम को बताया गया है. एडीजी इंटेलिजेंस रिपोर्ट के अनुसार, ये घटना 3 दिसंबर सुबह 9.30 बजे हुई, लेकिन पुलिस ने वहां पहुंचने में देरी कर दी. गोकशी की सूचना आने के बाद सीईओ और एसडीएम को मौके पर भेजा गया था, वहां पहुंच अधिकारियों ने गोवंश के अवशेष से लदी ट्रॉली को रास्ते में रोकने की कोशिश की. लेकिन अधिक फोर्स ना होने के कारण लोगों को जाम लगाने से नहीं रोका जा सका. जब वहां हंगामा कर रहे लोगों ने जाम लगाया, तो स्थानीय अधिकारियों को इसकी जानकारी थी. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अगर वक्त पर पुलिस पहुंच गई होती, तो अतरौली में गोवंश के अवशेष ढोये जाने से रोका जा सकता था. ये भी कहा गया है कि ट्रॉली में गोवंश ले जाने की वजह से ही वहां पर हिंसा भड़की थी. दरअसल, FIR दर्ज करवाने वाले लोगों की मांग थी कि गोकशी करन...

आयकर रिटर्न भरने वालों की संख्या 50% बढ़ी, नोटबंदी से फायदा हुआ

आयकर रिटर्न दाखिल करने वालों की संख्या में इस साल 50% इजाफा हुआ है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (सीबीडीटी) के चेयरमैन सुशील चंद्रा ने मंगलवार को यह जानकारी दी। चंद्रा के मुताबिक इस साल 6.08 करोड़ रिटर्न भरे जा चुके हैं। उन्होंने इसे नोटबंदी का असर बताया है। रिटर्न नहीं भरने या गलती करने वाले 2 करोड़ लोगों को नोटिस चंद्रा ने कहा कि 'राजस्व विभाग चालू वित्त वर्ष में 11.5 लाख करोड़ रुपए के प्रत्यक्ष कर संग्रह का लक्ष्य हासिल कर लेगा। ग्रॉस डायरेक्ट ग्रोथ रेट 16.5% और नेट डायरेक्ट टैक्स ग्रोथ रेट 14.5% है। इससे पता चलता है कि नोटबंदी से टैक्स बेस बढ़ाने में मदद मिली। चंद्रा ने कहा कि कॉरपोरेट करदाताओं की संख्या इस साल 8 लाख हो गई है। पिछले साल यह 7 लाख दर्ज की गई थी। सीबीडीटी ने 2 करोड़ ऐसे लोगों को एसएमएस से सूचना दी है जिन्होंने या तो रिटर्न नहीं भरा या फिर रिटर्न में दी गई जानकारी से उनकी आय मेल नहीं खाती। दुनिया के 70 देश भारत से जानकारी साझा कर रहे: चंद्रा सीबीडीटी के चेयरमैन ने कहा कि दुनिया के 70 देश ऑटोमेटिक एक्सचेंज ऑफ इन्फॉर्मेशन के तहत भारत के साथ सूचनाएं सा...