आयकर रिटर्न भरने वालों की संख्या 50% बढ़ी, नोटबंदी से फायदा हुआ

आयकर रिटर्न दाखिल करने वालों की संख्या में इस साल 50% इजाफा हुआ है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (सीबीडीटी) के चेयरमैन सुशील चंद्रा ने मंगलवार को यह जानकारी दी। चंद्रा के मुताबिक इस साल 6.08 करोड़ रिटर्न भरे जा चुके हैं। उन्होंने इसे नोटबंदी का असर बताया है।

रिटर्न नहीं भरने या गलती करने वाले 2 करोड़ लोगों को नोटिस
चंद्रा ने कहा कि 'राजस्व विभाग चालू वित्त वर्ष में 11.5 लाख करोड़ रुपए के प्रत्यक्ष कर संग्रह का लक्ष्य हासिल कर लेगा। ग्रॉस डायरेक्ट ग्रोथ रेट 16.5% और नेट डायरेक्ट टैक्स ग्रोथ रेट 14.5% है। इससे पता चलता है कि नोटबंदी से टैक्स बेस बढ़ाने में मदद मिली।

चंद्रा ने कहा कि कॉरपोरेट करदाताओं की संख्या इस साल 8 लाख हो गई है। पिछले साल यह 7 लाख दर्ज की गई थी। सीबीडीटी ने 2 करोड़ ऐसे लोगों को एसएमएस से सूचना दी है जिन्होंने या तो रिटर्न नहीं भरा या फिर रिटर्न में दी गई जानकारी से उनकी आय मेल नहीं खाती।

दुनिया के 70 देश भारत से जानकारी साझा कर रहे: चंद्रा
सीबीडीटी के चेयरमैन ने कहा कि दुनिया के 70 देश ऑटोमेटिक एक्सचेंज ऑफ इन्फॉर्मेशन के तहत भारत के साथ सूचनाएं साझा कर रहे हैं। चंद्रा जानकारी दी कि बोर्ड जल्द ई-पैन की सुविधा शुरू करेगा। ऐसा होने से लोगों को सिर्फ 4 घंटे में स्थायी खाता संख्या (पैन) जारी हो जाएगा।

गोकशी के शक में चिंगरावठी इलाके में सोमवार को हुए हिंसक प्रदर्शन के दौरान इंस्पेक्टर समेत दो लोगों की मौत हो गई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस चौकी में आगजनी और तोड़फोड़ की। सड़क पर भी कई वाहन फूंक दिए। डीएम अनुज झा ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर भी पथराव किया। पुलिस को बचाव में गोलियां भी चलानी पड़ीं। पथराव के दौरान इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह घायल हो गए और उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। गोली लगने से एक युवक की भी जान गई है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एडीजी लॉ एंड ऑर्डर आनंद कुमार ने बताया कि सुबोध कुमार ग्रेटर नोएडा में हुए अखलाक हत्याकांड की जांच में शामिल थे। वे 28 सितंबर 2015 से 9 नवंबर 2015 तक इस मामले में जांच अधिकारी रहे थे। 28 सितंबर 2015 को ग्रेटर नोएडा के बिसाहड़ा गांव में कुछ युवकों ने अखलाक की हत्या कर दी थी। हमलावरों को शक था कि अखलाक के घर में गोमांस रखा गया था। इस मामले में अलग-अलग जांच अधिकारियों ने मार्च 2016 में चार्जशीट पेश की थी।

Comments

Popular posts from this blog

习近平主持召开中央财经委员会第六次会议

三大运营商去年收入增长乏力 日均赚钱降至3.79亿

सोनी राजदान ने सालों बाद सुनाई आपबीती, कहा- शूटिंग सेट पर हुई थी रेप की कोशिश